# विविध पोर्टफोलियो (डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो)

शेयर
परिभाषा
विविध पोर्टफोलियो का अर्थ है अलग-अलग संपत्तियों या सिक्योरिटीज में निवेश करना ताकि वापस मिलने वाले लाभ के रिस्क को कम किया जा सके.
विवरण
निवेश इसलिए किए जाते है जिससे लंबे समय तक अच्छे रिटर्न्स पाए जा सकें. जब एक से अधिक संपत्तियों या फंड्स में निवेश किए जाते हैं, तो इसे पोर्टफोलियो को विविध बनाना कहा जाता हैं. विविध पोर्टफोलियो के साथ, अगर कोई रिस्क हो तो एक व्यक्ति रिटर्न्स के उस रिस्क को झेल सकता है. मान लीजिये कि आप अपना सारा पैसा एक ही फंड में निवेश करते हैं जो लंबे समय तक कमज़ोर रिटर्न्स देता है, तो आपको नुकसान हो सकता है. इस तरह की परिस्थिति से बचने के लिए पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करना महत्वपूर्ण है.
सफल और सुरक्षित रिटर्न्स के लिए विभिन्न फंड्स में निवेश का बैलेंस बनाए रखना ही एक समाधान है. बिना सोचे समझे अनियंत्रित निवेश करने से आपकी जमापूंजी को तेज़ी से बदलने वाले मार्किट के हालातों से खतरा हो सकता है. ऐसा होने पर निवेश किए गए फंड्स की वर्तमान वैल्यू कम हो जायेगी. उसी प्रकार, अधिक रिटर्न्स के लिए आप केवल डेब्ट फंड्स में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो से सुरक्षित रिटर्न्स प्राप्त करना जारी नहीं रख सकते.
उदाहरण
लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए अरुण अपने पैसे भारत में निवेश करना चाहता था. वो सिंगापुर में काम करता था और अच्छा कमाता था लेकिन कुछ वर्षों के बाद भारत लौटने की योजना बना रहा था. एक सेक्योर्ड और सुरक्षित भविष्य के लिए अरुण डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना चाहता था. उसने यूलिप और सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में पैसे निवेश किए. दोनों फाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट्स की रिटर्न्स और फायदे थे, लेकिन दोनों में निवेश करने से अरुण को मार्किट के उतार चढ़ावों से होने वाली रिटर्न्स को अपनाने में मदद मिली