Aditya Birla Sun Life Insurance Company Limited

# विकलांगता (डिसेबिलिटी)

4.5
Rated by 1000 readers

परिभाषा

शरीर या मस्तिष्क की ऐसी स्थिति जो एक व्यक्ति के लिए रोज़मर्रा के निश्चित कार्य करना कठिन बना दे उसे विकलांगता कहते हैं.

विवरण

विकलांगता शारीरिक या मानसिक हानि हो सकती है जो सामान्य कार्यों को प्रभावित करती है या जीवन की एक या मुख्य गतिविधियों में बाधा डालती है. सामान्य शब्दों में जब एक व्यक्ति के लिए एक शारीरिक क्रिया को करना कठिन हो जाता है तो उसे विकलांगता कहते हैं.

विकलांगता के अनेक प्रकार होते हैं:

  • इन्टलेक्टुअल: जब एक व्यक्ति को बातचीत करने, समझने और सीखने में कठिनाई हो तो उसका उल्लेख इन्टलेक्टुअल विकलांगता के रूप में होता है.
  • शारीरिक:यदि कोई व्यक्ति हिलडुल नहीं सकता या ऐसे शारीरिक कार्य नहीं कर सकता जैसे वज़न उठाना, चीज़ें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना तो उसे शारीरिक विकलांगता कहा जाता है.
  • मानसिक बीमारी: जब एक व्यक्ति सोचने विचारने में असमर्थ हो जाए या किसी दुर्घटना या सदमे इत्यादि की वजह से उसके व्यवहार या इमोशनल स्थिति में परिवर्तन आ जाए तो उसे मानसिक बीमारी कहा जाता है.
  • सेंसरी: सेंसरी विकलांगता का प्रभाव देखने, सुनने, छूकर महसूस करने, सूंघने, चखने या जगह की पहचान कर पाने वाली इन्द्रियों पर होता है.

यदि आपके पास जीवन बीमा पॉलिसी है तो बीमित के पॉलिसी टर्म के दौरान विकलांगता से पीड़ित होने पर यह आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. विकलांगता जीवन बीमा पॉलिसी की सूचि में दिए गए किसी भी कारण से उत्पन्न हो सकती है. उचित कवर प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति दुर्घटना में मृत्यु के साथ विकलांगता राइडर खरीद सकता है जिससे मूल पॉलिसी के तहत कवरेज के दायरे में वृद्धि हो जाए.

उदाहरण

ऋषि को 1 करोड़ रूपए की निश्चित रकम की टर्म जीवन बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया गया था. उसने 20 लाख रूपए में दुर्घटना में होने वाली मृत्यु के साथ विकलांगता राइडर का भी चुनाव किया.

वह दफ्तर के बाद बाइक चला कर घर जाता था. एक दिन वापस लौटते समय ऋषि एक दुर्घटना का शिकार हो गया. उसे गंभीर चोटें आयी और उसे अस्पताल ले जाया गया. जांच और उपचार के बाद डॉक्टर ने घोषित किया कि ऋषि के बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आयी हैं इसलिए वह विकलांगता का शिकार हो गया है. चोट के कारण ऋषि कुछ हफ़्तों तक काम पर वापस नहीं जा सका.

ऋषि को मुआवजा मिला क्योंकि उसे दुर्घटना में होने वाली मृत्यु और विकलांगता राइडर के अंतर्गत कवर किया गया था. यह एक टेम्परेरी विकलांगता थी इसलिए मुआवज़े की राशि राइडर की बीमा राशि की एक निश्चित प्रतिशत थी.

Cta-Image

ABSLI सेलेरीड टर्म प्लान (UIN: 109N141V01) एक नॉन लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत स्पष्ट जोखिम प्रीमियम वाली जीवन बीमा योजना है; बीमित व्यक्ति के द्वारा प्लान ऑप्शन 2 का चुनाव करने पर (ROP के साथ जीवन कवच) यह उत्पाद एक नॉन लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत बचत जीवन बीमा योजना बन जायेगा.
1LI आयु 21, पुरुष, धूम्रपान ना करने वाला, विकल्प 1: जीवन कवच, PPT: नियमित वेतन, SA: ₹ 1 करोड़, PT: 10 वर्ष, प्रीमियम अदा करने कि अवधि: 10 वर्ष, वार्षिक प्रीमियम: ₹ 5900/- (बनता है ₹ 491.66/प्रति माह) प्रीमियम में GST शामिल नहीं है. मृत्यु होने की सूरत में 1 करोड़ SA प्रदान किया जाता है और पॉलिसी समाप्त कर दी जाती है.
ADV/6/22-23/420

https://lifeinsuranceuat.adityabirlacapital.comnullCLOSE-BUTTON

पॉलिसी जारी होने के एक दिन बाद ही तुरंत आय प्राप्त करें^

स्मार्ट निवेश की शक्ति को अनलॉक करें!

*न्यूनतम 3 अक्षरों की अनुमति
+91
*कृपया वैध 10 अंकीय मोबाइल नंबर दर्ज करें
https://lifeinsuranceuat.adityabirlacapital.comnullCLOSE-BUTTON
ICON-TICK

आपके विवरण के लिए धन्यवाद. हम शीघ्र ही आप तक पहुंचेंगे।

https://lifeinsuranceuat.adityabirlacapital.comnullCLOSE-BUTTON
ICON-TICK

वर्तमान में हम कुछ समस्या का सामना कर रहे हैं। कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें।

whatsapp-imagewhatsapp-image