# आस्थगित वार्षिकी (डैफर्ड एन्युटी)

शेयर
परिभाषा
आस्थगित वार्षिकी (डैफर्ड एन्युटी) एक प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी है जो रिटायरमेंट के बाद जीवन भर के लिए आमदनी उत्पन्न करती है.
विवरण
बीमा कंपनियां खरीददारों को भविष्य में किसी तय की हुई तिथि पर नियमित या एकमुश्त भुगतान का ऑप्शन देती हैं. पॉलिसीधारक डैफर्ड एन्युटी खरीदते हैं जिससे रिटायरमेंट के बाद अपनी ज़िन्दगी को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्हें निश्चित आमदनी मिलती रहे. एन्युटी प्लान जीवन बीमित को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है.
डैफर्ड एन्युटी विभिन्न प्रकारों में आती है जैसे कि इंडेक्स्ड, फिक्स्ड या वेरिएबल जो रेट ऑफ़ रिटर्न को निर्धारित करती हैं.
इंडेक्स्ड डैफर्ड एन्युटी:यह वह एन्युटी योजना है जो किसी विशेष मार्किट इंडेक्स के मार्किट में प्रदर्शन के आधार पर लाभ प्रदान करती है.
वेरिएबल डैफर्ड एन्युटी:इस एन्युटी के तहत पॉलिसीधारक द्वारा चुने गए म्यूच्यूअल फंड्स या खातों के प्रदर्शन के आधार पर लाभ होता है.
फिक्स्ड एन्युटी:जैसा कि नाम से प्रतीत है, यह वह पॉलिसी है जो खाते में निवेश किए गए धन पर निश्चित लाभ देती है.
वह अवधि जिसके तहत एन्युटी मालिक प्रीमियम का भुगतान करता है वह जमा करने की अवस्था कहलाती है.
उदाहरण:
प्रमोद ने 1 लाख रूपए के एकल प्रीमियम भुगतान के साथ एक फिक्स्ड डैफर्ड एन्युटी खरीदी. कुछ वर्षों बाद जब प्रमोद रिटायर हो जाएगा तब पॉलिसी उसे निश्चित लाभ का भुगतान करेगी.