# घटती हुई सुनिश्चित राशि (डिक्रीसिंग सम अश्योर्ड)

शेयर
परिभाषा:
घटती हुई सुनिश्चित राशि टर्म प्लान के तहत एक ऐसी विशेषता है जिसमें प्रति वर्ष तय की हुई बीमित राशि में कुछ प्रतिशत की गिरावट होती है.
विवरण:
टर्म प्लान के तहत घटती हुई सुनिश्चित राशि एक विशेषता है जिसे बीमित व्यक्ति अपने ऋण चुकाने के लिए स्वयं स्वीकार करता है.
एक सामान्य बीमा योजना के मुकाबले घटती हुई सुनिश्चित राशि के टर्म प्लान के तहत प्रीमियम बहुत कम होता है.
घटती हुई सुनिश्चित राशि टर्म प्लान का उपयोग ऋण और क़र्ज़ चुकाने के लिए किया जाता है. क्योंकि ऋण की किश्तों का भुगतान प्रतिवर्ष किया जाता है इसलिए ऋण की बकाया राशि कम हो जाती है. यह बकाया राशि घटती हुई सुनिश्चित राशि की ओर संकेत करती है.
उदाहरण:
अमित ने एक घटती हुई सुनिश्चित राशि के साथ 20 साल के लिए 20 लाख रूपए का एक टर्म प्लान खरीदा. पॉलिसी के साल के अंत में सुनिश्चित राशि 5 प्रतिशत घटेगी. पॉलिसी के पहले वर्ष के अंत में सुनिश्चित राशि 19 लाख हो जाएगी, और ऐसे ही आगे कम होती जाएगी. यदि 6 वर्षों तक प्रीमियम चुकाने के बाद अमित की मृत्यु हो जाती है तो कम हुई सुनिश्चित राशि का उनके परिवार के आश्रितों को भुगतान कर दिया जायेगा. इसका कारण यह है कि अमित ने पॉलिसी के तहत एक घटती हुई सुनिश्चित राशि चुनी थी.