असाइनी यानी संपत्ति-भागी

शेयर
परिभाषा
असाइनी यानी संपत्ति-भागी वह व्यक्ति होता है, जिसे पॉलिसी के सभी अधिकार और लाभ ट्रांसफर किए जाते हैं।
विवरण
असाइनमेंट वह कानूनी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा असाइनर, असाइनी को पॉलिसी सौंपता है। पॉलिसी का संपूर्ण स्वामित्व अब असाइनी यानी संपत्ति-भागी के पास है। वह भविष्य में पॉलिसी को दोबारा भी सौंप सकता है। बीमा में, एक बार खरीदी गई पॉलिसी को पॉलिसी मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय किसी भी व्यक्ति या कानूनी इकाई को सौंपा जा सकता है।
असाइनी यानी संपत्ति-भागी के प्रकार:अब्सॉल्यूट असाइनी अब्सॉल्यूट असाइनी वह है, जो पॉलिसी से संबंधित सभी निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकता है जैसे कि री- असाइनमेंट, मैच्योरिटी आय, या पॉलिसी का सरेंडर।
कंडीशनल असाइनी :कंडीशनल असाइनी वह व्यक्ति होता है, जो पॉलिसी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए कुछ नियमों और शर्तों तक सीमित होता है।
उदाहरण
उदाहरण 1: श्री पॉल असाइनमेंट के माध्यम से श्री जॉन को उनके जन्मदिन पर 5 लाख रुपये की अपनी पॉलिसी उपहार में दे रहे हैं। यहां, श्री पॉल असाइनर हैं, और मिस्टर जॉन असाइनी हैं। पॉलिसी के सभी अधिकार और लाभ अब श्री जॉन के पास हैं।
उदाहरण 2: श्रीमती नीता XYZ बैंक से लोन लेना चाहती हैं। लोन प्राप्त करने के लिए बैंक श्रीमती नीता से लोन चुकाने तक कानूनी सुरक्षा चाहता है। श्रीमती नीता के पास 10 लाख रु. की बीमा पॉलिसी है। वह पॉलिसी को XYZ बैंक के नाम पर सौंपती है। यहां, श्रीमती नीता असाइनर है, और XYZ बैंक असाइनी है।